Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील सभागार में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका-2027 का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों ने दिए सटीक कार्य के निर्देश

घोसी।मऊ। तहसील सभागार में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी-2027) के सफल एवं त्रुटिहीन क्रियान्वयन को लेकर सोमवार से दो दिवसीय बैचवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 20 एवं 21 जुलाई 2026 को अलग-अलग बैचों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि आगामी जनगणना के लिए आवश्यक आंकड़ों का संकलन पूरी शुद्धता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ. धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव द्वारा की गई।
   अधिकारियों ने प्रशिक्षण में मौजूद राजस्व कर्मियों को जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।
  एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा, "जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना के आंकड़े शत-प्रतिशत सही और विश्वसनीय तैयार हो सकें।"
      कार्यक्रम में लखनऊ से आए विशेषज्ञ ओम कन्हैया ने जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के तकनीकी प्रारूप, आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया तथा डिजिटल एवं कागजी अभिलेखों के सही रखरखाव और प्रविष्टि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर संभावित त्रुटियों से बचने के उपाय भी बताए।
   इस अवसर पर लेखपाल सुधाकर प्रसाद, अरविन्द पाण्डेय, मनीष सरोज, सीता यादव, अखिलेश कुमार, दिनेश चौहान सहित अन्य लेखपालों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh