Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैप्टन अंशुमान सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर भब्य भंडारे का हुआ आयोजन

देवरिया।कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि देवरहा बाबा आश्रम में भव्य भंडारे का रवि प्रताप सिंह की ओर से किया गया।

भंडारे में क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों लोगों हिस्सा लिया और शहीद को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता, जिन्होंने देश के लिए अपने पुत्र के सर्वोच्च बलिदान को गर्व के साथ स्वीकार किया।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन में तैनाती के दौरान 19 जुलाई 2023 को आग की घटना में अपने साथियों को बचाते हुए शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।

पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ और देवरिया स्थित आवास के साथ-साथ देवरहा बाबा आश्रम पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर इस दौरान देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर जी महाराज ,उदय शंकर सिंह, बृजेश सिंह, उत्तम सिंह,रामसनेही, सूर्य प्रताप सिंह, दिवाकर पाण्डेय , राजेश पाण्डेय , अनिरुद्ध तिवारी, मनोज सिंह, सोनू पाठक, सागर कुशवाहा, मनीष गोंड़ , इंद्रजीत सिंह, सुधाकर पाण्डेय, छठ्ठू पाठक, काशी यादव, राम सागर मौर्य, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर गुप्ता मुबारक अली मन्नी गौड़ सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे। गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh