फर्जी दस्तावेजों से दो बार पासपोर्ट बनवाने का मामला उजागर, बरदह पुलिस ने रसूलपुर तुंगी निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शासकीय अभिलेखों एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरदह पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर दो बार पासपोर्ट बनवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार भारती की तहरीर पर दर्ज मामले में जांच के दौरान पता चला कि बरदह थाना क्षेत्र के रसूलपुर तुंगी निवासी मोहम्मद किरमान पुत्र लालमोहम्मद ने अलग-अलग कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों का उपयोग किया। इन प्रमाण-पत्रों में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित थी। इसी आधार पर आरोपी ने दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए थे।
मामले में कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई को उपनिरीक्षक अम्बुज कुमार राही ने पुलिस टीम के साथ खराट नहर पुलिया के पास से 39 वर्षीय मोहम्मद किरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।























































Leave a comment