Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्रीनगर बाजार में रातों-रात धराशायी हुआ विशाल पीपल का पेड़, चार घंटे की मशक्कत के बाद बहाल हुआ आवागमन

बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय थाना  क्षेत्र  के श्रीनगर (सियरहां) बाजार में शनिवार रात करीब 8 बजे एक विशाल और वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि रात होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पेड़ की चपेट में आने से दो-तीन मकानों के बाहर लगे टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक-दो बाइक को भी हल्का नुकसान पहुंचा।
पेड़ गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।  वहीं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और यातायात को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया।
वन विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत करते हुए रात में ही पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद रात लगभग 12 बजे मार्ग को पूरी तरह आवागमन के लिए खोल दिया गया। रास्ता खुलने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh