मूसलाधार बारिश में गिरा बिजली का पोल, नौ घंटे ग बिजली रही बधित
देवरिया।बरहज,मूसलाधार बारिश के कारण नगर की विद्युत व्यवस्था सोमवार को नौ घंटे तक बाधित रही। रात में हुई तेज बारिश से पुराना स्टेट बैंक व बीआरसी कार्यालय के पास बिजली का पोल टूटकर गिर गया। इससे पूरी रात और सुबह तक नगर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस में रात गुजारनी पड़ी। सुबह पंखा, पानी और इन्वर्टर बंद होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नया पोल लगाकर बिजली की व्यवस्था ठीक की गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि तेज बारिश से पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद शाम तीन बजे से नगर में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।






















































Leave a comment