Crime News / आपराधिक ख़बरे

प्रसूता करिश्मा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल का संचालक डॉ. मो. अकबर खान गिरफ्तार

माहुल आजमगढ़। प्रसूता करिश्मा की मौत के चर्चित मामले में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मो. अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को रसूलपुर अहमद अली स्थित शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल में कथित चिकित्सीय लापरवाही एवं अवैध अस्पताल संचालन के मामले में वांछित अभियुक्त डॉ. मो. अकबर खान को गुरुवार को फुलवरिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
यह मामला तब दर्ज हुआ था जब नाटी माहुल निवासी ओमकार मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रसव के लिए भर्ती उनकी 23 वर्षीय पत्नी करिश्मा की ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही और गलत रक्त चढ़ाए जाने से मौत हो गई।
पुलिस विवेचना के दौरान इंडियन मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 की धारा 34 भी मुकदमे में जोड़ी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना अहरौला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 234/2026 में धारा 105 बीएनएस एवं इंडियन मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh