Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहीं रहे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार ,  शिक्षा जगत में शोक की लहर

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अमनांवे गांव निवासी उत्तरप्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार वेदपाल सिंह का पी जीआई लखनऊ में बुधवार की रात लगभग 10 बजे हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया वह 10 दिनों से बीमार थे जैसे ही देहांत की खबर आजमगढ़ जनपद और प्रदेश के शिक्षक जगत को हुई शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके निजी आवास अमनावे गांव आया वहां से शव यात्रा शुरू हुई और कृषक इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के परिसर में सुबह 10 बजे लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया । वह कृषक इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के प्रबंधक और सर्वोदय महाविद्यालय के संरक्षक थे।

 उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 2 बजे दिन में रामघाट जौनपुर पर किया गया।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh