Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वारंट के आरोपी को भलुअनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया।न्यायालय से जारी भरण-पोषण वारंट के एक आरोपी को भलुअनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुवर प्रताप पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अपर प्रधान न्यायाधीश, कक्ष संख्या- 03, देवरिया द्वारा केस संख्या 51/2026 (रंजना बनाम कुवर) में धारा 147 बीएन एसएस के तहत भरण-पोषण वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों के त्वरित निष्पादन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh