एआई सखी सशक्तिकरण प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : सदर विधायक
देवरिया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से "एआई सखी सशक्तिकरण अंतर्गत समूह सदस्यों का एआई दक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता का युग है। ऐसे में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एआई आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार, डिजिटल सेवाओं एवं उद्यमिता से जोड़ना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाए मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को समयानुकूल तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। एआई दक्षता प्रशिक्षण से समूह की महिलाएं डिजिटल तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर अपने कार्यों को अधिक सरल, गुणवत्तापूर्ण एवं आयवर्धक बना सकेंगी। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा सीखी गई तकनीकों का व्यवहारिक उपयोग करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न अनुप्रयोगों, डिजिटल टूल्स, ऑनलाइन सेवाओं तथा आजीविका संवर्धन में एआई की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को एआई आधारित तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।























































Leave a comment