जनता दर्शन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, डीएम ने गांव पहुंचकर कराया निरीक्षण
देवरिया।आज जनता दर्शन में सदर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कुसुमौनी निवासी फरियादी आकाश शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बरसात के पानी की निकासी न होने, साइफन चोक होने से जलभराव के कारण फसलों के नुकसान तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सभी संभावित विकल्पों का सर्वे कराते हुए जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड, देवरिया की अधिशासी अभियंता को तत्काल खारी नाला की सफाई कराने तथा जलभराव का पानी छोटी गंडक नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था स्थाई समाधान के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) को सड़क निर्माण के दौरान अवरुद्ध अथवा चोक नालों एवं साइफनों की तत्काल सफाई कर जल निकासी सुचारु कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाढ़ खंड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जलभराव का पानी नहर में पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके
जिलाधिकारी की त्वरित पहल से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था शुरू होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।























































Leave a comment