Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवाओं को सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का आह्वान

• युवा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाए-विवेक तिवारी

 

कादीपुर/सुलतानपुर।प्रख्यात समाजसेवी विवेक तिवारी सदस्य- राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) ने आकाशवाणी के भेँटवार्ता से बातचीत के दौरान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता के विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड के सीईओ एँड एमडी श्री तिवारी ने वार्ता के दौरान कहा कि आज का युवा केवल अपने कैरियर तक सीमित न रहे, बल्कि वह अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में स्वीकार करें और निरंतर परिश्रम, लगन एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

श्री तिवारी ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होते। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, कौशल विकास पर ध्यान देने तथा नवीन अवसरों की खोज में सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने निराशा को जीवन से दूर रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि असफलता केवल एक सीख है, न कि अंत। यदि युवा सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहें, तो वे निश्चित ही अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। 

युवाओं ने श्री तिवारी के विचारों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। युवाओं के लिए यह कार्यक्रम नई ऊर्जा, उत्साह और दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh