Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लोहरौली बाजार भगौसा मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारम्भ

दीदारगंज -आजमगढ़ ।रविवार को प्रदेश के जनपद संतकबीरनगर की मेहदावल विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लोहरौली बाजार से भगौसा मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच विधि- विधान से भूमि पूजन कर किया गया।जिसकी लागत लगभग 27 करोड़ रुपए बताई जा रही है।इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी,समय की बचत,कम इधन खर्च,और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।जन आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि लोहरौली गुड्डू शर्मा,महेश दूबे, लालबहादुर चौहान,विनय दूबे प्रधान, आनंद पांडेय,अजय मिश्र,राजन शुक्ल,सहित क्षेत्रीय सम्मानित जन, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्रीय जनों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आभार जताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh