नवागत SDM शशिकान्त मणि का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा - शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु हैं एस डी एम
देवरिया।बरहज तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा नवागत उपजिलाधिकारी शशिकान्त मणि का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमरेश यादव एडवोकेट ने किया।
इस अवसर परअधिवक्ताओं ने कहा कि हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे बीच नए उपजिलाधिकारी महोदय आए हैं। उपजिलाधिकारी का पद केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं है, बल्कि यह शासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु है।
वक्ताओं ने कहा कि SDM के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व प्रशासन को सुचारु रूप से संचालित करने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और नवागत SDM को सहयोग का आश्वासन दिया।





















































Leave a comment