Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिना कांग्रेस के देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, गावों में संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

देवरिया। सलेमपुर, बिना कांग्रेस की सरकार बनें देश मे लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं हो सकती है, और इसके लिए ग्राम सभा स्तर तक संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने की आवश्यकता है।उक्त बातें नगर के सलाहाबाद वार्ड में कांग्रेस की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज भाजपा सरकार छात्रों और नौजवानों को उनकी मांग पूरा करने के वजाय उन पर लाठियां बरसा  रही है। आज महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है। खाद्य सामग्री के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस हर ग्राम पंचायत में  अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है।इसके लिए जनपद के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना कांग्रेस के मजबूती के जनता का हित सुरक्षित नहीं रह सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि कांग्रेस को ही दलितों, पिछडों, दबे कुचले लोगों के हित की चिंता है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इसके लिए जनसंघर्ष करने को तैयार है। जिला महासचिव रजनीश प्रसाद ने कहा कि जनता अब जान गई है कि बिना कांग्रेस के देश का भला नहीं हो सकता है। जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही देश का चौमुखी विकास हो सकता है। कार्यक्रम को सत्यम पांडेय,परमानन्द प्रसाद, सत्यवान पांडेय, डॉ रमेश कुशवाहा, इस्लाम खान,अवधेश पांडेय, डॉ याहिया अंजुम ,मोहन प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh