Latest News / ताज़ातरीन खबरें

23 जुलाई को बरहज तहसील में लगेगा संयुक्त कल्याणकारी शिविर, पेंशन से लेकर सहायक उपकरण तक मिलेंगे मौके पर

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" की भावना के साथ कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में 23 जुलाई, बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से बरहज तहसील सभागार में एक संयुक्त कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम ने बताया कि शिविर में जिला समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोबेशन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

 

शिविर में मिलने वाली सुविधाएं:

- दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण

- दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन

- पिछड़ा वर्ग शादी-विवाह अनुदान

- विभिन्न विभागीय योजनाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

अधिकारी ने संबंधित योजनाओं के सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh