Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी आशीष जैन ने इंदारा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का संज्ञान लेते हुए दिए निर्देश।

मऊ।वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने आज 12 जुलाई,2026 को अपने एक दिवसीय औड़िहार–भटनी रेलखंड निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इंदारा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं, परिचालन प्रणाली तथा रेलवे कॉलोनी का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक सुधारात्मक कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
 निरीक्षण की शुरुआत स्टेशन पैनल से करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने रिले रूम,प्लेटफॉर्मों, यात्री शेड, बेंचों, रेल आहार, यात्री आरक्षण केंद्र, बुकिंग कार्यालय, पार्सल कार्यालय, पार्किंग, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी), प्रतीक्षालय तथा गुड्स शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को रेल आहार में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने, यात्री आरक्षण केंद्र भवन में समुचित वेंटिलेशन हेतु एग्जॉस्ट फैन लगाने, प्लेटफॉर्म संख्या 3 का उच्चीकरण कराने, बुकिंग कार्यालय के समीप पार्किंग क्षेत्र विकसित करने, पुराने रिले रूम को दो भागों में विभाजित कर महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय के रूप में विकसित करने तथा गुड्स शेड में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गुड्स शेड की व्यवस्थाओं, परिचालन, संरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार एवं बेहतर संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
         इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  प्रशस्ति श्रीवास्तवा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (द्वितीय) अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) अशोक कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) शशांक पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी हिमांशु राव,मुख्य प्रचार निरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh