रॉयल फिटनेस क्लब का भव्य उद्घाटन
देवरिया ।बरहज लवरछी बाई पास के नजदीक रॉयल फिटनेस क्लब के खुलने से बरहज विधानसभा क्षेत्र एवं नगर के नौजवानों मे ख़ुशी की लहर व्याप्त है।
नगरपालिका स्थित लवरछी बाई पास तथा बदौड़ा बैंक के पास रॉयल फिटनेस क्लब का बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल एवं हरेराम यादव के द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमे भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने उद्घाटन कर कहा कि, बरहज मे रॉयल फिटनेस क्लब के खुलने से नौजवानों को अपनी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा, और नगर के साथ साथ बरहज क्षेत्र के नौजवानों को भी इस फिटनेस क्लब का लाभ प्राप्त होगा।
इस दौरान आयोजक गौरव यादव, हरेराम यादव, अजय बहुगुणा, सौरभ, अंकित, मायाराम यादव, अंगद यादव, रिंकू सिंह, विनय सिंह, सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।





















































Leave a comment