बारीपुर धाम में विशाल भंडारा, उमड़ा आस्था का सैलाब
देवरिया । बारीपुर धाम स्थित सुप्रसिद्ध ठाकुर जी महाराज एवं हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू के संयोजन में हुए इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
बारीपुर धाम स्थित इस प्राचीन मंदिर की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते ज्येष्ठ माह में आयोजित भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
भाजपा वरिष्ठ नेता नरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू ने कहा कि बारीपुर धाम की महिमा अपरंपार है। भंडारा सेवा, समर्पण और समरसता का प्रतीक है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग बड़े ही प्रेम से प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री गोपालदास जी महाराज, भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र, राजीव मिश्र,डॉ दिनेश चंद्र मिश्र,बड़े मिश्र, एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण, नागरिक मौजूद रहे।





















































Leave a comment