Education world / शिक्षा जगत

शिक्षक उन्नयन गोष्ठी में सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र राय को दी भावभीनी विदाई

घोसी।अमिला। कंपोजिट विद्यालय सरया (अमिला) में शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र राय को भव्य विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन, शिक्षक नेता कृष्णानंद राय,हरिहर यादव, विजेंद्र कुमार राय एवं सुदेन्द्र राय ने संयुक्त रूप से किया।
विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना “हे हंस वाहिनी मां शारदा भवानी...” प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं अमिला प्रथम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश पांडेय ने गीत “जिंदगी के सफर में गुजर जाते वो मुकाम फिर नहीं आते...” प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र राय को माल्यार्पण एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके शिक्षण कार्य, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर अखिलेश्वर शुक्ला, बृजेश पाण्डेय, विमल राय, मुकतेश्वर राय, संजय भारती,  ब्रजेश राय, रामसेवक मौर्य, शोभा देवी, सत्यावती देवी, सतीश राय, रामस्वरूप, मंसा यादव, जमुना यादव, शिवानंद राय, संतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh