Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चंदौली मे अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल में सोमवार सुबह हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी युवक को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अस्पताल में बीपी की दवा लेने के बहाने पहुंचा था। इसके बाद वह वार्ड में गया और भर्ती महिला लक्ष्मीना (55) की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बिहार के भभुआ की रहने वाली थीं और पैर के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने अस्पताल परिसर में एक और फायरिंग की और भागने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh