कल जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट
प्रयागराज।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तिथि जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
बोर्ड सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक परिणाम प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPMSP Official Website तथा DigiLocker Results Portal पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष प्रदेश भर से लाखों परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिन्हें अब अपने परिणाम का इंतजार है।
Result देखने के लिए `RESULT` पर करे
Result को digilocker के माध्यम से देखने के लिए "DIGI LOCKER GOV" पर CLICK करें




















































Leave a comment