गौ पूजन कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का किया गया आयोजन
देवरिया ।राजकीय पशु चिकित्सालय भागलपुर के नेतृत्व में ग्राम ठाकुर गौरी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गौ-पूजन कर किया गया।
कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम श्याम सिंह द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं - टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बीमा आदि के बारे में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा अधिकारी लार डॉ. अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
इस मेले में कुल 320 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश्वर श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट ऋषिमुनि गुप्ता एवं समस्त पैरावेट स्टाफ उपस्थित रहे।


























































Leave a comment