Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में डूबने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

बिलरियागंज/आजमगढ़  रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तम ब्रह्म स्थान के पोखरे में बृहस्पतिवार को नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीयनपुर थाना क्षेत्र के तुर्क पड़री मधुवापार गांव निवासी करन पासवान (21 वर्ष), पुत्र सूर्यभान पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को नरोत्तम ब्रह्म स्थान स्थित पोखरे में नहाते समय करन पासवान गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखर से निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
करन पासवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हृदयविदारक घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh