Education world / शिक्षा जगत

मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने बाल विवाह की कुरीति पर किया प्रहार


मिशन शक्ति फेज-6 के तहत धरौली में जागरूकता कार्यक्रम, महिला एसआई ऋचा सोनी ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

घोसी।मऊ। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को काली मंदिर धरौली में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंदू इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
    एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशन और सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी व कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 6 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक के जरिए लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक होने तथा इस कुप्रथा को रोकने के लिए आगे आने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटियों की शिक्षा, उनके अधिकारों और सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
  इस दौरान एसआई ऋचा सोनी ने उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता को सामाजिक बदलाव का अहम माध्यम बताते हुए लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान तथा सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh