Crime News / आपराधिक ख़बरे

युवक की मौत के मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार, मोबाइल और दुपट्टा बरामद, गला दबा कर हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी, युवती के घर रात में मिली थी लाश

 आजमगढ जनपद के जहानागंज में पुलिस के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी चंद्रभान राम ने 16 अक्टूबर को मेंहनगर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार 15 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे कोचिंग पढ़ाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब आठ बजे उसने फोन कर बताया कि वह उस दिन घर नहीं आएगा और अगले दिन सुबह लौटेगा। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली कि दीपक एक युवती के घर मृत अवस्था में पड़ा है।
वादी ने युवती और मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ निवासी सुमित पुत्र जयप्रकाश पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 349/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को पवनी कला क्षेत्र से दोनों वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुमित की उम्र करीब 22 वर्ष है। आरोपितों के पास से मोबाइल फोन और एक दुपट्टा बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिराज सरोज, कांस्टेबल सूरज गुप्ता, विवेक सिंह और महिला कांस्टेबल गीतांजलि शामिल रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh