Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर: कुएं में गिरी 58 वर्षीय महिला, फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाई जान

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 58 वर्षीय महिला अचानक कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद 58 वर्षीय सुमन सेठी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

महिला के सुरक्षित बाहर आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता, साहस और सूझबूझ की सराहना की।

🔴 बड़ी राहत

समय रहते अग्निशमन टीम के पहुंचने और तेजी से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh