मऊ घोसी फोरलेन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत से मचा हड़कंप
हाजीपुर के पास नाले में गिरने से मौत की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुरगांव के समीप रविवार शाम फोरलेन किनारे एनएचएआई के नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाल रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान आशीष चौरसिया पुत्र स्व. दिनेश चौरसिया निवासी लिलारी भरौली, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में बताई गई है। रविवार शाम करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उसी के अनुसार कार्यवाही होगी।
























































Leave a comment