Latest News / ताज़ातरीन खबरें

SAI NSRC लखनऊ और FCI ने मनाया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’, फिटनेस का दिया संदेश

 लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026।भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (NSRC), लखनऊ ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सहयोग से रविवार को ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

SAI के शांति नगर, कानपुर रोड स्थित परिसर में सुबह 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में FCI लखनऊ के करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। FCI लखनऊ के मंडल प्रबंधक नितिन वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा और योग सत्र से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने स्किपिंग और पुश-अप जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया। परिसर में 5 किलोमीटर की साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से साइकिलिंग को स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्प के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के जरिए फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई गई। SAI अधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन से वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों (KICs) के करीब 1,500 प्रतिभागी भी जुड़े।

इस अवसर पर SAI NSRC के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और सहायक निदेशक प्रवीण कुमार सी.एम. समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh