Education world / शिक्षा जगत

ईमानदारी और कठिन परिश्रम है सफलता का आधार- डॉ.ओ. पी.शुक्ल

•विद्यार्थियों का प्रथम धर्म है गुरुजनों का सम्मान करना - प्रोफेसर एस. एन. तिवारी
देवरिया।बरहज/बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में पी.जी.भूगोल विभाग द्वारा वेलकम फेस्ट 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा. ओ. पी.शुक्ला ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा की बड़े सपने देखना चाहिए और  बड़े सपने को पूरा करने के लिए उसी के अनुरूप कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करनी चाहिए।  लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति से कोई न कोई प्रेरणा हमें अवश्य मिलती है उसे लेकर अपने प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करना चाहिए। ईमानदारी और कठिन परिश्रम ही सफलता का आधार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर एस. एन.तिवारी ने कहा की भूगोल एक महत्वपूर्ण विषय है  इसका ज्ञान देश के प्रत्येक नागरिक होना आवश्यक है। गुरुजनों के मार्गदर्शन से आप बडे़ से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं गुरुओं का सम्मान प्रत्येक विद्यार्थी का प्रथम धर्म है। कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव  ने स्वागत भाषण डॉ विनय तिवारी ने  कार्यक्रम की  रूपरेखा एवं डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार ज्ञापन किया। अतिथियों  द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का विधवक शुभारंभ किया गया। निशा गोंड़
 द्वारा सरस्वती वंदना एवं  ज्योति शुक्ला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।  कार्यक्रम में   डॉ.धनंजय तिवारी एवं प्रदीप शुक्ला द्वारा बच्चों के लिए प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर भूगोल के विद्यार्थियों को एम. ए. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा उपहार देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश कुमार उपाध्याय, सुजीत कुमार सोनी, विनय कुमार मिश्र, अनीता जायसवाल, राजू कुमार उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh