Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ब्रेकिंग आजमगढ़: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बबीता का कनेक्शन, दिल्ली स्टेशन से गिरफ्तारी

आजमगढ़। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के मामले में आजमगढ़ कनेक्शन सामने आने से जिले में सनसनी फैल गई है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की रहने वाली बबीता को दिल्ली पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किया है। 
जांच के मुताबिक, बबीता और उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली राधा पर कथित हथियार सप्लाई मॉड्यूल में भूमिका होने का आरोप है। दोनों को 20 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से पकड़ा गया। 
पिस्टल राधा के बैग में थी
जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुणाल राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा था। कथित तौर पर पिस्टल राधा के बैग में रखी गई थी। यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए निर्देश राधा तक पहुंचाता रहा। 
इसके बाद दोनों महिलाएं मुंबई पहुंचीं और दादर इलाके में रुकीं। जांच एजेंसियों के अनुसार, हथियार आगे पहुंचाए जाने के बाद 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। 
फायरिंग के बाद राधा और बबीता उसी दिन मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस ने 20 अक्टूबर को दोनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। 
आजमगढ़ में भी खंगाले जा रहे कनेक्शन
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बबीता मूल रूप से आजमगढ़ के तहबरपुर क्षेत्र की रहने वाली है और रोजगार के सिलसिले में सोनीपत में रह रही थी। आजमगढ़ में पुलिस उसके स्थानीय संपर्कों और अन्य संभावित कनेक्शनों की जानकारी जुटा रही है। 
टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई थी। अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर समेत अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मामले की जांच में कई टीमें जुटी हैं। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh