Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री चंडी माता मंदिर का कलस सरयू नदी में किया गया विसर्जित

देवरिया।शारदीय नवरात्र के अवसर पर चल रहे नव दिवसीय अनुष्ठान के पश्चात आज आज मां की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ सरयू के तट पर पूरे विधि विधान के साथ कलश सरयू नदी में प्रवाहित किया गया।
 इस अवसर पर विनय मिश्र, अर्जुन यादव ,दीपक पांडे, पंचानंद पांडे, आलोक प्रकाश, प्रदीप निषाद, लाल बहादुर साहनी, श्री किशुन दास, अनमोल मिश्रा, शिवम् मिश्र, राधिका देवी, उर्मिला मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कलश विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा चंडी माता की जय, शीतला माता की जय, सरयू माता की जय के गगन भेरी नारों से गूंज उठा कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के मन में गजब का उत्साह देखा गया चंडी माता मंदिर से लेकर सरयू तट तक महिलाओं द्वारा देवी गीत गाए गए। सरयू तट पहुंच कर सरयू जी की भव्य आरती की गई तत्पश्चात कलश नाव में रख कर सरयू की बीच धार में  विसर्जित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh