Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राम लक्ष्मण जानकी जी का विधिवत पूजन कर किया सम्मान

देवरिया । नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा अपने आवास पर पधारी रामलीला मण्डली के श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी का विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चन एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रामलीला मण्डली एवं रामलीला समिति के सम्मानित सदस्यों तथा नगर के गणमान्य एवं सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए अपने आवास पर सहभोज का आयोजन किया गया तथा उपस्थित सम्मानितजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  संतोष वर्मा ,  रामकेश्वर जायसवाल,  मनोज कुमार गुप्ता ,  हरिशंकर चौरसिया ,  अनिल बरनवाल एवं सुदामा वर्मा सहित उपस्थित सभी सम्मानितजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
रामलीला हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, मर्यादा और संस्कारों की जीवंत परंपरा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, धर्म, त्याग, सेवा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस महान परंपरा को निरंतर जीवंत रखने में रामलीला मण्डली एवं समिति के सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।
इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी से प्रार्थना की कि हमारे नगर में सुख-शांति, समृद्धि, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा सदैव बना रहे तथा सभी नगरवासियों पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh