Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर सपा नेत्री ने किया जनसंपर्क

देवरिया।देवरिया जनपद माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर लगातार जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर (341) अंतर्गत दर्जनों गांवों में सम्मानित देवतुल्य जनता-जनार्दन से मुलाकात कर आगामी माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विधानसभा चुनाव में PDA को मजबूती प्रदान करने एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की।
इस दौरान सम्मानित जनों एवं नवयुवक साथियों से आगामी 24 अक्टूबर को मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर उसमें छूटे हुए नामों को जिम्मेदारीपूर्वक जुड़वाने का भी आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
जगह-जगह मिले अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
रंजना भारती, ने सभी के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh