Latest News / ताज़ातरीन खबरें

क्रिकेट प्रतियोगिता में भाटपार रानी विजेता और देवरिया टिम‌ बनी उपविजेता

देवरिया।भाटपार रानी नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार को 7 वीं जनपदीय विद्यालयीय अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाटपार रानी और नगर क्षेत्र देवरिया की टीम काफी संघर्ष के बाद पहुंची। फाइनल मैच में भाटपार रानी ने देवरिया को हराकर विजेता बनी।
नगर क्षेत्र देवरिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मात्र 54 रन ही बना पाई। जवाब में उतरी भाटपार रानी की टीम ने 7.4 ओवर में ही 55 रन बनाकर प्रतियोगिता जीत ली।खेल का उद्घाटन विधायक सभाकुवर और समापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक नितेश पांडेय ने किया। इस प्रतियोगिता के आयोजक सुभाष इंटर कॉलेज भटनी के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह और संचालन क्रीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद यादव ने किया। प्रतियोगिता के दौरान जनपदीय टीम का चयन किया गया। इसमें साजिद खान, युवराज, आयुष चौबे, सनी यादव, युगेश सिंह, कृष्णा, कृष्णानंद,आदित्य, प्रिंस यादव, प्रिंस यादव द्वितीय, मेहताब, सनी, दीपराज, प्रियांशु, सौरभ और राहुल यादव चयनित हुए। यह टीम 22 अक्टूबर को जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी। इस दौरान कीड़ा प्रभारी जितेंद्र यादव, सत्यम मिश्रा,अनिमेष कुमार,राम प्रकाश द्विवेदी, सुधांशु वर्मा,प्रवीण सिंह,महेंद्र राय,इंदु शेखर मिश्रा, ज्ञानदीप आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh