Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गाजे बाजे के साथ कपरवार उग्रसेन सेतु से दुर्गा प्रतिमा विसर्जित

देवरिया।बरहजः विजय दशमी के दिन मंगलवार होने से नवरात्र में पांडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जित नही की गई । बुधवार को दिन के दस बजे से ही गाजे बाजे के साथ ट्रेक्टर ट्रालियों पर लादकर डीजे की धुन पर थिरकते युवा कपरवार घाट उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गई। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा । पीएसी के साथ ही ट्रैफिक पुलिस की डियूटी लगाई गई थी । कपरवार पुलिस पिकेट पर एसडीएम, प्रवीण कुमार सीओं सुनीता सचान, तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया सहित राजस्व कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपराध निरोधक कमेटी के लोगों द्वारा विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा प्रतिमाओं की काउंटिग की जा रही थी । सांय चार बजे तक,,, प्रतिमा विसर्जित हो चुकी थी । कपरवार रुद्रपुर रोड़, बरहज कपरवार, बेलड़ाड़ मार्ग से निरंतर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए युवाओं की टीम द्वारा विसर्जन के लिए लाई जाई रही थी। कपरवार से उग्रसेन सेतु तक मेला लगा था । बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे मेले का आनंद ले रहे थे। देवी माँ के भोजपुरी गीतों पर युवा खूब थिरक रहे थे। आस्था के इस महापर्व पर नौ दिनों तक पूजा आराधना के बाद कन्या पूजन किया गया।अनुमान लगाया जा रहा है। की रात करीब दस से ग्यारह बजे तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जित होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh