गाड़ी की मरम्मत के रुपये मांगने पर मारपीट, दो घायल
देवरिया सलेमपुर,विसर्जन के दौरान बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांधी चौक ओवरब्रिज के निकट हनुमान मंदिर के पास गाड़ी की मरम्मत के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, पिपरा नाजिर निवासी आदित्य, अभिषेक और राजकुमार घूमने निकले थे। करीब 20 दिन पहले पंकज प्रसाद की ओर से आदित्य की गाड़ी में टक्कर लगने से वह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गाड़ी की मरम्मत में खर्च हुए रुपये मांगने पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि औरंगाबाद निवासी प्रदीप, पंकज और सागर ने हाथ में पहने पंच से राजकुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश और अभिषेक कुमार पुत्र कालिंदर प्रसाद पर हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर में उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद मामले में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment