Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बांकी सिंगही में पशु आरोग्य मेले में 373 पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

 देवरिया।राजकीय पशु चिकित्सालय भलुअनी के तत्वावधान में ग्राम बांकी सिंगही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह एवं शशिभूषण सिंह ने गौ पूजन कर किया।
      मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रौनक ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु बीमा सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए पशुपालकों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
     मेले में कुल 373 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह एवं पैरावेट स्टाफ उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh