अवैध शराब बेच रही महिला गिरफ्तार, 27 लीटर शराब बरामद
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 135 पाउच अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 27 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महुजा नेवादा में एक महिला अपने घर के सामने अवैध रूप से देशी शराब बेच रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान मंशा देवी पत्नी विनोद कुमार, निवासी ग्राम महुजा नेवादा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई।
135 पाउच शराब बरामद
पुलिस ने बताया कि महिला के कब्जे से ब्रांड विन्डीज लाइम की 135 पाउच देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 मिलीलीटर का था, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर बताई गई है।
मामले में थाना बरदह में मु0अ0सं0 334/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक इतिहास
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार महिला के खिलाफ पूर्व में भी थाना बरदह में मु0अ0सं0 220/2018, धारा 323 भादवि के तहत मामला दर्ज रहा है। इसके अलावा वर्तमान मामले का मुकदमा भी उसके आपराधिक इतिहास में दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार और महिला आरक्षी संजू, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।


























































Leave a comment