Education world / शिक्षा जगत

सेंट तुलसी ग्लोबल के शौर्य सिंह ने 95.8 %अंक के साथ किया स्कूल टाप

दीदारगंज -आजमगढ़ | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली ने बुधवार को कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के छात्र शौर्य सिंह ने 95.8 % अंक हासिल कर विद्यालय तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। श्रेयांश चौरसिया ने95.6%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान,अभिनव सिंह ने 95.2%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, शिवांस साहू ने 94%अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान,नित्या सिंह 93.4%अंक हासिल कर पंचम स्थान,रिया राय 92.2%अंक प्राप्त कर षट्म स्थान, अपेक्षा सिंह 91.4%अंक प्राप्त कर सप्तम स्थान  पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्कूल का सम्मान बढ़ाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों तथा बच्चों ने कड़ी मेहनत की है जिसका उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला है। स्कूल के प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने बच्चों के द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही साथ स्कूल के शिक्षकों व अभिभावकों का भी आभार जताया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh