Education world / शिक्षा जगत

जून में दोबारा होगी नीट-यूजी परीक्षा, 20 मई तक जारी होगा शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जून में दोबारा NEET-UG आयोजित करेगी। अभ्यर्थियों को तैयारी का समय देने के लिए परीक्षा कार्यक्रम 20 मई तक जारी किया जाएगा। परीक्षा पेन-पेपर मोड में ही कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, CUET-UG 31 मई तक समाप्त होने के बाद जून के पहले या दूसरे सप्ताह में नीट-यूजी कराई जा सकती है। इस बार प्रश्नपत्र नई टीम तैयार करेगी और पुराने प्रश्न शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रश्नपत्र छपाई गृह मंत्रालय की निगरानी में होगी। अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्रों की मेहनत से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जा रही है और अभ्यर्थी या अभिभावक उपलब्ध जानकारी ईमेल से साझा कर सकते हैं।  

 *सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सार्वजनिक वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य*

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ने देश में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक परिवहन वाहनों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने सड़क सुरक्षा बोर्ड नहीं बनाए जाने पर केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर बोर्ड गठित करने का अंतिम मौका दिया है। Justice J.B. Pardiwala और Justice K.V. Viswanathan की पीठ ने कहा कि भारत में लेन ड्राइविंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। अदालत ने कहा कि लेन में वाहन चलाने की व्यवस्था लागू होने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिना ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन के किसी सार्वजनिक वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट न दिया जाए। साथ ही पुराने वाहनों में भी ये उपकरण लगाने और सभी सार्वजनिक वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh