Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सिंदूरदान के बाद लड़के की बिगड़ी हालत लड़की ने ससुराल जाने से किया इनकार, बंधक के बाद, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस,दूल्हे और बारातियों को लाई कोतवाली

आजमगढ़।सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के सवरूपुर गांव में सिंदूरदान के बाद दूल्हे की हालत बिगड़ने पर  शराब पीने का आरोप लगाते हुए लड़की ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
सुबह विदाई ना होने पर दोनों पक्षों में तकरार होने लगा। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कई बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। अभी दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है। जीयनपुर कोतवाली से सवरूपुर गांव निवासी नागेंद्र चौहान की लड़की की शादी मुसाफिर चौहान निवासी भदवा मोहम्मदाबाद जनपद मऊ से तय हुई थी।मंगलवार को बारात लड़की के घर पहुंची। हंसी खुशी से परछन और जयमाल हुआ।
सिंदूरदान के बाद लड़के को चक्कर आने लगा और वह भी बेसुध हो गया। लोगों ने उसे दवा भी दिया लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़का नशे का आदी है और विवाह के दौरान भी नशा किया हुआ था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई। सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच लड़की ने शराबी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर एक बार फिर लड़की और लड़के पक्ष में तकरार होने लगा। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कई बारातियों को बंधक बना लिया। विवाद बढ़ता देख अन्य बाराती मौके से खिसक लिए।
बाद में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में पंचायत शुरू हुई।शाम चार बजे तक पंचायत चलती रही। इस बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह दोनों पक्षों को थाने ले आए। थाने में दोनों पक्षों के बीच अभी सुलह समझौते की बात चल रही है। कोई निर्णय नहीं हो पाया। इस संबंध में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी सुलह समझौते की बात चल रही है तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh