मार्टीनगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी बच्चों को मिला नगद पुरस्कार
दीदारगंज, आजमगढ़।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल, मार्टीनगंज परिसर में स्व. भगवन्त राय जूनियर हाई स्कूल प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा 2026 के अंतर्गत भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चम्पाराय एवं सभानन्द राय की स्मृति में ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश राय एवं डॉ. विश्व प्रकाश राय के सौजन्य से पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसका कुशल संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम अवध सिंह द्वारा किया जाता रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी राकेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई तथा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में कुल 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान: अर्पिता यादव (सरस्वती शिशु मंदिर, ठेकमा)
द्वितीय स्थान: हिमांशु प्रजापति (उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुबरा)
तृतीय स्थान: निधि यादव (मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल, मार्टीनगंज)
प्रथम स्थान प्राप्त अर्पिता यादव को ₹7000, द्वितीय स्थान प्राप्त हिमांशु प्रजापति को ₹6000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त निधि यादव को ₹5000 नकद पुरस्कार, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 15 अन्य विद्यार्थियों को भी सांत्वना पुरस्कार स्वरूप मेडल, स्मृति चिन्ह एवं नकद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष राय शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जय प्रकाश राय, विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह बीनू (प्रमुख प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मार्टीनगंज), नवीन सिंह (प्रवक्ता), आलोक दूबे (प्रधानाचार्य), सूर्य प्रताप प्रजापति, अनिल सिंह, दिलीप कुमार यादव, सुशील कुमार राय, अजीत सिंह, रमेश मौर्य, रमेश यादव, रौनक मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment