Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: बिलरियागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित मो. गुड्डू को किया गिरफ्तार, मोबाइल चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य

आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. गुड्डू पुत्र मो. हाशिम निवासी ग्राम अलाउद्दीनपट्टी के रूप में हुई है, जो मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि मो. गुड्डू एक संगठित मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। यह गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था, जिससे क्षेत्र की लोक व्यवस्था और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम, चोरी, आयुध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 से 2024 के बीच दर्ज अधिकांश मामले थाना बिलरियागंज में ही पंजीकृत हैं।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल गांधी यादव, कांस्टेबल छट्ठू साहनी तथा रिक्रूट कांस्टेबल कुलदीप पाण्डेय शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh