Latest News / ताज़ातरीन खबरें

केजीबीवी मैं छात्रों की शत-शत उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्देश

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) भाटपाररानी के निरीक्षण के उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि  जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने तथा छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा सभी के केजीबीवी में आज 30 मई को अनिवार्य रूप से पैरेंट-टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की जाए। बैठक में अभिभावकों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें बालिका शिक्षा के महत्व, उनके सर्वांगीण विकास तथा समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को विद्यालयों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क सुविधाओं, जैसे आवास, भोजन, खेलकूद, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे, शैक्षणिक कैलेंडर, अध्ययन पद्धति तथा आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया जाए, जिससे अभिभावकों का विद्यालय के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
     उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सभी छात्राएं समय से विद्यालय लौटें और नियमित रूप से अध्ययन करें, इसके लिए अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी बालिकाओं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है।
      जिलाधिकारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आज अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कराई गई।
       बैठक में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया गया तथा विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। 
       जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बच्चियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उन्हें शिक्षित बनाएं। बताया गया कि शिक्षित बालिका ही समाज की सशक्त एवं मजबूत नींव होती है।
       आज आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाली छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।
     जनपद में संचालित कुल 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में यह बैठक आयोजित कर बेहतर शैक्षिक वातावरण के निर्माण तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh