Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क हादसे में घायल पीडब्ल्यूडी कर्मी की हुई मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से हुआ था घायल, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया अदायी गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर बीबीगंज गांव निवासी नीरज यादव पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन यादव 10 मई की रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से पालिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलिया अदायी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लाइफ लाइन हॉस्पिटल आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 12 मई की रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक नीरज यादव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आजमगढ़ में लिपिक पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी नीतू यादव, दो पुत्र आरुष यादव (13) व अनमोल (10) तथा एक पुत्री पीहू हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी नीतू यादव ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh