लबकनी ईश्वर से शिव मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लबकनी ईश्वर मैं भगवान शिव की मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा आचार्य सूर्यकांत शुक्ला के नेतृत्व में निकल गई कलश यात्रा भगवान शिव के मंदिर से निकलकर सरयू तट बरहज पहुंची जहां से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः शिव मंदिर स्थल की ओर रवाना हुए भव्य कलश यात्रा में ताश डीजे एवं फरूहाई कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम हर हर महादेव पार्वती पतये आदि के नारों से गांव से लेकर नगर एवं सरयू तट तक गूंजायमान हो उठा। आयोजक मंडल ने बताया कि 2 जून से लेकर 6 जून 2026 तक शिव भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना के दौरान सायंकाल प्रतिदिन 6:00 बजे से लेकर देर रात 10:00 बजे तक सरस संगीतमयी कथा आचार्य पंडित सूर्यकांत शुक्ला द्वारा कही जाएगी । कलश यात्रा में ग्राम प्रधान प्रेम यादव,अर्जुन सिंह ,शाश्वत प्रताप सिंह ,सुधीर यादव, ज्ञानेंद्र यादव, सूरज यादव, सूरजगोड़, अभिषेक गोड़, सुदामा पासवान ,खिलाड़ी यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।






















































Leave a comment