युवा जो संगठन द्वारा बरहज परिसर में किया गया शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन
देवरिया।युवा जोश फाउंडेशन द्वारा सरवत वितरण कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बरहज एवं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव जय नारायण तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
युवा जो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार पांडे द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया जिसमें युवा जोश द्वारा 5000 लोगों को शरबत पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जो सुबह से लेकर शाम 5:00 बजे तक कार्यक्रम चला
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि युवाओं द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं यह एक पुनीत कार्य है इसमें सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए दिनभर चले इस कार्यक्रम में युवा जोश उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, नारायण मिश्र,अर्जुन दुबे जिला अध्यक्ष,भरत शुक्ला उपाध्यक्ष,संकट मोचन तिवारी जिला उपाध्यक्ष, पिंटू सोनकर, विकास ठाकुर, अमित राय,अभयानंद तिवारी सहित युवा जो संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण काफी संख्या में उपस्थित रहे।






















































Leave a comment