Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी नगर के बड़ागांव में एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर, नक्शे के विपरीत निर्माण मिलने पर पुराना नक्शा निरस्त करने के दिए निर्देश

घोसी। मऊ।घोसी नगर के बड़ागांव में रफीउल्लाह बनाम इमरानुल्लाह (आर.बी.ओ. एक्ट) के विवाद के मामले को लेकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह स्वयं स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। यह निरीक्षण विवादित भूमि पर बने नक्शे की सत्यता और वर्तमान स्थिति को जांचने के लिए किया गया था।
निरीक्षण के दौरान मौके पर वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे। इसके साथ ही कानूनी बारीकियों को सामने रखने के लिए  अधिवक्ता इरफान उल्लाह, रणवीर सिंह और नदीम अख्तर भी मौजूद रहे।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने जब मौके पर सरकारी नक्शे और वर्तमान निर्माण का मिलान किया, तो एक बड़ी लापरवाही सामने आई। स्थलीय निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि मौके पर जो मकान का निर्माण कराया जा रहा था, वह पास हुए मूल नक्शे के थोड़ा विपरीत (उलट) था। नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस निर्माण को एसडीएम ने बेहद गंभीरता से लिया।
मौके पर ही स्थिति को देखते हुए एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने वर्तमान में लागू नक्शे को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नए सिरे से नक्शा बनाकर जमा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके की वास्तविक स्थिति को देखते हुए और नियमों का पालन कराते हुए अब एक नया और संशोधित नक्शा तैयार किया जाए, ताकि विवाद का सही निस्तारण हो सके।
एसडीएम की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में प्रशासनिक निष्पक्षता का संदेश गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh