Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घाघरा नदी के जलस्तर बढ़ने पर घाट पर पुलिस का पहरा

देवरिया।घाघरा नदी में लगातार हो रही जलस्तर वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने रविवार को नदी के घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जलस्तर बढ़ने के बावजूद कुछ छोटे बच्चे और स्थानीय लोग गहरे पानी में स्नान कर रहे थे, जबकि नदी किनारे कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे थे। इस पर थाना अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों और स्नान कर रहे लोगों को नदी से बाहर निकाला और हिदायत दी कि बढ़ते जलस्तर में नदी में स्नान करना जान जोखिम में डालना हो सकता है।

थाना अध्यक्ष ने घाट पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे बच्चों को अकेले नदी की ओर न जाने दें और अनावश्यक रूप से गहरे पानी में न उतरें। उन्होंने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त और निगरानी के निर्देश दिए।

पुलिस ने घाट पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें भी घाट से हटाया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh