Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देर रात भलुअनी थाने पहुंचे डीएम, फरियादियों की शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने 18/19 जुलाई की देर रात्रि लगभग 10.40 बजे भलुअनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उसके प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

       उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया तथा पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का सजगता, ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh